HomeHaryanaपश्चिमी विक्षोभ का कहर,पंजाब,हरियाणा में बारिश और तेज ठंडी हवाओं ने बढ़ाई...

पश्चिमी विक्षोभ का कहर,पंजाब,हरियाणा में बारिश और तेज ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

चण्डीगढ़ – पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार हरियाणा और पंजाब में तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। वहीं सिरसा में देर रात भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई, वहीं पानीपत में सुबह 8 बजे तक घने बादलों के कारण अंधेरा छाया रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बूंदाबांदी लगातार जारी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर हरियाणा के कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना अधिक है।

प्रदेश के बाकी जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है, जहां मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की आशंका है। प्रदेश में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादलों की सघन आवाजाही के कारण रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे रात में हल्की राहत मिली है। वहीं, दिन में बारिश और धूप न निकलने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिनभर गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने चेताया है कि 25 जनवरी तक प्रदेश में बारिश के दौर जारी रह सकते हैं। इस दौरान लोग अलाव और गर्म कपड़े का इंतजाम रखें और ओलावृष्टि वाले क्षेत्रों में बाहर निकलते समय सतर्क रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments