HomeNationalमौसम ने अचानक ली करवट: बारिश के बाद बढ़ी ठंड, शीतलहर का...

मौसम ने अचानक ली करवट: बारिश के बाद बढ़ी ठंड, शीतलहर का अलर्ट

नई दिल्ली । दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं के साथ बारिश से ठंड बढ़ गई है और तापमान गिरा है। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम और बदलेगा। दिल्ली में मौसम ने करवट ली और शुक्रवार को सुबह से ही दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही।

बारिश और शुक्रवार से जारी सर्द हवाओं के चलने से दिल्ली में ठंड भी बढ़ गई है, जहां 22 जनवरी तक मौसम सामान्य था। वहीं अब दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है और सर्दी में इजाफा हो गया है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है, जहां 23 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा अगले दो दिन दिल्ली में शीतलहर चलने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। 27 जनवरी को फिर से दिल्ली में बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments