HomeNationalराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले उपसभापति हरिवंश,मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले उपसभापति हरिवंश,मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफे के बाद राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मंगलवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जिससे कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से एक तस्वीर जारी की गई जिसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करते नजर आए हैं।

तस्वीर के साथ बतौर कैप्शन लिखा गया, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। नियमानुसार राज्यसभा में सभापति का पद खाली होने के बाद हरिवंश नारायण सिंह ने कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी संभाल ली है। अब जब तक नए उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता, वही सभापति की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके साथ ही हरिवंश को उपराष्ट्रपति पद के लिए भी मजबूत चेहरा माना जा रहा है। वो इसलिए भी क्योंकि वह जेडीयू की पृष्ठभूमि से आते हैं।

इसके साथ ही उनके रिश्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की सीएम नीतीश कुमार से अच्छे हैं। ऐसे में इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता कि वे उपराष्ट्रपति पद के दामदार उम्मीदवार हो सकते हैं। बहरहाल नियम के अनुसार चुनाव आयोग कभी भी उपराष्ट्रपति चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अब यदि चुनाव होता भी है तो एनडीए की स्थिति मजबूत है। इस चुनाव में राज्यसभा और लोकसभा के सांसद मतदान करते हैं। दोनों सदनों में कुल 786 सदस्य हैं। इस स्थिति में जीत के लिए कम से कम 394 मतों की आवश्यकता होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments