HomeNationalहिमाचल में दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरुवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 यात्री घायल हुए। एसपी मंडी ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

घायलों को स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जामनी से सरकाघाट की ओर आ रही थी। इस दौरान सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सडक़ पर मसेरन तालगरा के पास अचानक बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments