HomeNationalहिमाचल में भारी बारिश: फ्लैश फ्लड से दो की मौत,कई वाहन मलबे...

हिमाचल में भारी बारिश: फ्लैश फ्लड से दो की मौत,कई वाहन मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में लगातार बारिश के कारण मंगलवार को फ्लैश फ्लड होने से दो लोगों की जान चली गई। सोमवार रात से हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश जारी है। मंडी में भी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच फ्लैश फ्लड की घटना हुई। जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंडी के जेल रोड इलाके में अपनी गाड़ियों को निकालने के लिए कुछ लोग नाले के पास पहुंचे गए। इसी दौरान वे फ्लैश फ्लड की चपेट में आ गए। मलबे से दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि एक व्यक्ति का शव गाड़ियों के बीच फंसे होने की संभावना है।

सड़कों पर पानी और मलबा दरिया की तरह बह रहा है। मंडी में मूसलधार बारिश के चलते कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जेल रोड इलाके में पहाड़ों से पानी के साथ गाद और कीचड़ बह रही है, जिसमें दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।बता दें मूसलाधार बारिश सोमवार रात से शुरू हुई और सुबह 4 बजे तक होती रही जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में मंडी का जोनल अस्पताल है, जहां नाले ओवरफ्लो होने से परिसर में पानी भर गया है।

फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण जिले में कई रास्ते बंद हैं। गंभीर हालातों के बाद कुछ इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। एसडीएमए और एसईओसी के मुताबिक सोमवार शाम तक राज्यभर में 200 सड़कें बंद थीं। बता दें 20 जून से 28 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 90 मौतें सीधे तौर पर भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बादल फटने जैसी घटनाओं के कारण हुईं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 74 मौतें इसी अवधि में सड़क दुर्घटनाओं में हुईं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments