HomeHealth & Fitnessअचानक ब्लड प्रेशर हाई हो तो करें ये उपाय

अचानक ब्लड प्रेशर हाई हो तो करें ये उपाय

Health News : आजकल तनाव और जीवनशैली के कारण ब्लड प्रेशर की बिमारी बढ़ती जरा रही है। आज के समय में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या कई लोगों में देखने को मिल रही है। यह बीमारियां अब आम समस्या के रूप में हमारे सामने है. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे खाने पीने को लेकर की गई लापरवाही, बढ़ता हुआ तनाव. हाई ब्लड प्रेशर होना हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर हमारे हार्ट और ब्रेन को नुकसान पहुंचा सकता है और इसके वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक हो सकता है। आज के समय में तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि ब्लड प्रेशर कई बार बढ़ जाता है। ऐस में इसे इस प्रकार से नियंत्रित करें।

हाई ब्लड प्रेशर सेहत के लिए हानिकारक है। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपको गहरी सांस लेनी चाहिए। ऐसा करने से आप रिलैक्स फील करेंगे और मन शांत रहेगा। आप धीरे-धीरे सांस लें. ऐसा करने से आपको फायदा पहुंचेगा।पानी का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। पानी की कमी के वजह से भी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप का ब्लड प्रेशर हाई है तो तुरंत पानी पीना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको आराम करना चाहिए। अगर ब्लड प्रेशर हाई होने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो एक जगह लेट कर आराम करें।तनाव के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अगर आप अचानक तनाव में आ जाते हैं तो इस स्थिति में अपनी आंखें बंद करके सांस लें और अपना ध्यान दूसरी तरफ लगाने की कोशिश करें। आप वॉक पर भी जा सकते हैं. नेचर के बीच में समय बिताने से आपका मन शांत रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments