HomeNational लोकसभा में एसआईआर को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

 लोकसभा में एसआईआर को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोकसभा में विपक्ष का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। विपक्षी सांसदों की ओर से इस मुद्दे पर बहस की मांग और कार्यस्थगन प्रस्तावों के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सांसदों ने एसआईआर को वापस लेने की मांग करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सदन में बार-बार व्यवधान उत्पन्न होने से कार्यवाही बाधित होती रही। विपक्षी दलों का कहना है कि यह प्रक्रिया चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप है और इससे लोकतांत्रिक निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगते हैं। विपक्ष की प्रमुख मांग है कि इस विषय पर सदन में व्यापक बहस कराई जाए। विपक्ष के लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई है। विपक्ष इस मामले को लेकर व्यापक चर्चा की मांग शुरु से कर रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments