HomeNationalआम आदमी पार्टी पूरी तरह एकजुट,प्रदेशवासी भाजपा की संकीर्ण चालों का मुंहतोड़...

आम आदमी पार्टी पूरी तरह एकजुट,प्रदेशवासी भाजपा की संकीर्ण चालों का मुंहतोड़ जवाब देंगे:  कुलतार सिंह संधवां

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें बताया कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एकजुट है।उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अब देश के लोग जागरूक हो चुके हैं और समय आने पर भाजपा द्वारा चलाई जा रही “संकुचित चालों” का उचित जवाब दिया जाएगा। स्पीकर संधवां ने आगे कहा कि धर्मनिरपेक्ष सोच को बनाए रखना समय की मांग है और देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए अरविंद केजरीवाल के विजन को अपनाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments