HomeNational हिमाचल में बीजेपी का दमदार प्रदर्शन, 4 में से 3 नगर निगमों...

 हिमाचल में बीजेपी का दमदार प्रदर्शन, 4 में से 3 नगर निगमों पर कब्जा, कांग्रेस के लिए बढ़ी चिंता

शिमला । हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने चार में से तीन नगर निगमों में जीत दर्ज कर कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका दिया है। चुनाव परिणामों को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं कांग्रेस केवल पालमपुर नगर निगम को अपने पास बचाने में सफल रही। नतीजों के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का जनादेश बताया है।

मंडी नगर निगम में बीजेपी ने 14 में से 12 वार्ड जीतकर लगातार दूसरी बार निगम पर कब्जा बरकरार रखा। कांग्रेस यहां केवल एक वार्ड जीत सकी, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। वहीं धर्मशाला में भी बीजेपी ने बढ़त बनाते हुए कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया। सोलन में भी भाजपा को स्पष्ट सफलता मिली। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को जनता ने कड़ा संदेश दिया है। उनका दावा है कि कांग्रेस सरकार के वादों और कामकाज से लोग संतुष्ट नहीं हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्थानीय मुद्दों के आधार पर चुनाव हुए हैं और इन्हें विधानसभा चुनाव का संकेत मानना जल्दबाजी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments