HomeHaryana मुख्यमंत्री से जी.ई.डी.यू ग्लोबल एजुकेशन ग्रुप के सीईओ ने की मुलाकात, राज्य...

 मुख्यमंत्री से जी.ई.डी.यू ग्लोबल एजुकेशन ग्रुप के सीईओ ने की मुलाकात, राज्य में शिक्षा क्षेत्र में यूके-भारत निवेश पर हुई चर्चा

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जी.ई.डी.यू. ग्लोबल एजुकेशन  ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  डॉ. विश्वजीत राणा ने  एक सार्थक बैठक की। बैठक में राज्य में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने में जी.ई.डी.यू. की पहल के तहत गुरुग्राम में क्वीन एलिजाबेथ्स स्कूल  की स्थापना, जो भारत में संगठन का पहला स्कूल परिसर होगा, की भूमिका पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कैम्ब्रिज इंटरनेशनल पाठ्यक्रम  के अंतर्गत स्कूल द्वारा अपनाई जा रही वैश्विक पाठ्यक्रम प्रणाली तथा यह मॉडल विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को किस प्रकार सहयोग प्रदान कर सकता है, इस पर विचार-विमर्श किया गया।

क्वीन एलिजाबेथ्स स्कूल, गुरुग्राम अपने प्रारंभिक चरण में EY1 से लेकर वर्ष 9 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रारंभ करेगा तथा आगामी वर्षों में इसे 13 वर्ष   तक विस्तारित किया जाएगा। स्कूल में आवासीय (बोर्डिंग) सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे हरियाणा सहित देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। बैठक में राज्य सरकार और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थानों के बीच निरंतर सहयोग के माध्यम से हरियाणा की दीर्घकालिक योजनाओं के अनुरूप ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था (Knowledge Economy) के लिए वैश्विक इकोसिस्टम विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा चाहता है कि राज्य के प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम संभव शिक्षा उपलब्ध हो। हम उन संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो इस सोच को साझा करते हैं, ताकि हमारे विद्यार्थियों और राज्य को वैश्विक स्तर पर लाभ मिल सके।”डॉ. विश्वजीत राणा ने कहा, “क्वीन एलिजाबेथ्स स्कूल, गुरुग्राम, जी.ई.डी.यू.की व्यापक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य हरियाणा से शुरुआत करते हुए भारत के विभिन्न समुदायों तक विश्वस्तरीय शिक्षा पहुंचाना है।” यह बैठक दोनों पक्षों के बीच निरंतर संवाद की दिशा में एक प्रारंभिक कदम है। अगस्त 2026 में क्वीन एलिजाबेथ्स स्कूल, गुरुग्राम के शुभारंभ के साथ-साथ राज्य के व्यापक शिक्षा क्षेत्र में साझेदारी के दायरे को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी दोनों पक्षों के बीच संवाद जारी रहने की अपेक्षा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments