HomeUP Newsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कसा तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कसा तंज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। संभल में आयोजित एक चुनावी सभा में पहले उन्होंने गाय,गहने और तमाम मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा इसके बाद हल्की मुस्कुराहट के साथ बोले सुना है भाई बहन अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। ये वही लोग लोग हैं जो प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान श्री राम से मुंह मोड़े हुए बैठे थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा,जब उनकी सरकार थी तो वे भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। लेकिन देवता सभी के हैं। यह उनके दोहरे मानकों का उदाहरण है।आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने में झिझकते हैं, उन्हें उनका वोट नहीं मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है और यह गोहत्या की अनुमति देने के समान है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ये बेशर्म लोग गौमांस खाने का अधिकार देने का वादा करते हैं, जबकि हमारे ग्रंथ गाय को माता कहते हैं। वे गायों को कसाई के हाथों में सौंपना चाहते हैं। क्या भारत इसे कभी स्वीकार करेगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद का खाना खाने की आजादी देना चाहते हैं, मतलब वे गोहत्या की अनुमति देने की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ संभल लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी के लिए समर्थन जुटाने के लिए मुरादाबाद जिले के बिलारी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषणों को दोहराते हुए सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस स्त्रीधन को जब्त करने और इसे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच वितरित करने का इरादा रखती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लोगों की संपत्ति के एक्स-रे की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments