HomeNationalबंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी...

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

कोलकाता/नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने एक साथ 284 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। खास बात यह है कि कांग्रेस इस बार राज्य की सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है।पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर सीट से मैदान में उतारा है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट से प्रदीप प्रसाद को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने सीधा मुकाबला देने का संकेत दिया है। इसके अलावा पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर सीट से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments