HomeNationalदिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से...

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़ : दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें अधिक रोजगारोन्मुख एवं आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास को विकसित भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments