HomeNationalपंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्राले-पिकअप में टक्कर, 8 की मौत, अस्थियां विसर्जित...

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्राले-पिकअप में टक्कर, 8 की मौत, अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार

 फाजिल्का । पंजाब के फाजिल्का में शनिवार को हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। फिरोजपुर हाईवे पर सुबह साढ़े 5 बजे पिकअप और ट्राले की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। गंभीर घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया। मृतकों में पांच महिलाएं और एक दस साल का बच्चा भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जलालाबाद के गांव मल्कज़ादे का परिवार अपने मृतक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा था।

पिकअप में परिवार और रिश्तेदारों समेत 25 से 30 लोग सवार थे। जब गाड़ी हुसैनशाह के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्राले से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह पिचक गई और पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों और गांव वालों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी और बचाव में जुट गए। तब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। घायलों को फरीदकोट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि पिकअप की छत और फर्श के बीच में विभाजन कर लोगों को बैठाया गया था।

गाड़ी के पीछे भी लकड़ी के फट्टे लगाकर उसे बढ़ाया गया था और एक सीढ़ी लगा दी गई थी। पिकअप के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई यात्रियों के मांस के टुकड़े अंदर ही अटक गए थे। कई फंसे लोगों को निकालने के लिए गाड़ी को कटर से काटा गया, तब उनके शव निकाले गए। पुलिस को पता लगा रही है कि ट्राला रांग साइड आ रहा था और चालक को नींद की झपकी आने से वह पिकअप में जा टकराया। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments