Health News : सुबह-सुबह ऑफिस भागने की जल्दबाजी में हम कुछ भी खाली पेट खाकर ऑफिस के लिए निकल जाते हैं । आपकी यह आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है । विशेषज्ञ कुछ चीजों को खाली पेट खाने से मना करते हैं । हालिया शोध में अब इस बात को साबित भी कर दिया गया है ।
आइये जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं, जिन्हें कभी भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए…
मसालेदार खाना – सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में कभी भी स्पाईसी या बहुत मीर्च वाली चीजें नहीं खानी चाहिए । इससे पूरे दिन पेट में एसिडिटी बनती है और यह अल्सर की वजह भी बन सकता है ।
सॉफ्ट ड्रिंक – सॉफ्ट ड्रिंक्स खास तौर से कोल्ड ड्रिंक्स खाली पेट कभी न पीयें । इनमें उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है । यह पेट के एसिड से मिलकर गंभीर परेशानी का कारण बन सकते हैं । इसके अलावा आपको गैस और उल्टी की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है ।
ठंढ़े पेय पदार्थ – खाली पेट गलती से भी ठंढ़े पेय पदार्थ, जिन्हें हम कोल्ड बेवरेज कहते हैं, नहीं पीने चाहिए जैसे कि कोल्ड कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स आदि । यह आपके पेट के मुकस मेम्ब्रेन यानी कि पेट की उस झिल्ली को नुकसान पहुंचाता है, जो पाचन क्रिया में मददगार होती है । खाली पेट ठंढ़े पेय पीने से डायजेशन धीमा हो जाता है । इसकी जगह आप गर्म ग्रीन टी या हल्का गर्म पानी पी कर अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं ।
खट्टे फल –खीली पेट खट्टे फल ना खायें. जैसे कि संतरा, नींबू, अमरूद आदि खाली पेट न खायें । इससे पेट में एसिड बनती है । ये बात ठीक है कि इससे आपको फाइबर और फ्रुक्टोज भी मिलेगा, लेकिन इससे आपका पाचन तंत्र भी धीमा हो जाएगा. इसलिए इन्हें खाली पेट न खायें ।
कॉफी –खाली पेट कॉफी पीना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है । इसकी वजह से आपको एसिडिटी हो सकती है । दरअसल, कॉफी हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्राव को रोकता है, जिसकी वजह से हमारा डायजेस्टिव सिस्टम ठीक चलता है और गैस्ट्रिक की समस्या रहने लगती है ।



