HomeNationalहंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित रही। लगातार नारेबाजी और हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।लोकसभा में विपक्षी सांसद अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विरोध करते रहे। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी, जिसके बाद लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही करीब 20 मिनट चलने के बाद हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा और सदन में लगातार विरोध एवं नारेबाजी होती रही। संसद की कार्यवाही लगातार बाधित होने से महत्वपूर्ण विधायी कामकाज प्रभावित हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध के कारण दोनों सदनों में सामान्य कामकाज नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments