चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब और चंडीगढ़ के नागरिकों को ईद-उल-फ़ितर के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। कटारिया ने अपने संदेश में कहा, ‘‘मैं ईद-उल-फ़ितर के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ देता हूँ। यह त्योहार पवित्र रमजान माह की समाप्ति का प्रतीक है और लोगों में सद्भाव, करुणा तथा आपसी भाईचारे की भावना को सशक्त करता है।’’
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और साझा मूल्यों को और अधिक मजबूत करेगा। राज्यपाल ने अपने संदेश में नागरिकों से दयालुता, करुणा, परोपकार, उदारता और सहिष्णुता को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस्लाम के उन मूल सिद्धांतों को याद करने पर जोर दिया, जो शांति, शुद्धता, ईश्वर की आज्ञा का पालन और समर्पण पर आधारित हैं।



