HomeHaryanaकिसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की होगी खरीद-मुख्यमंत्री

किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की होगी खरीद-मुख्यमंत्री

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धान की फसल खरीद के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीजन में किसानों को किसी भी दिक्कत व परेशानी का सामना ना करना पड़े। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को किसानों के लिए 21 से 27 सितंबर तक आवेदन के लिए खोला जा रहा है। जिन किसानों की वेरिफिकेशन का कार्य पेंडिंग है वो एसडीएम के पास अपना आवेदन करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को बाबैन मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में किसान, आढ़ती, व्यापारी, राइस मिलर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से धान की फसल की खरीद के संबंध में चर्चा की। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग और मंडी प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब किसानों की फसल के वेरिफिकेशन और एमएफएमबी पोर्टल पर आवेदन ना होने की जानकारी संज्ञान में आई थी जिसको देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को पोर्टल ओपन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब 21 से 27 सितंबर तक पोर्टल ऑन रहेगा, जहां पर किसान अपना आवेदन कर सकते हैं और जिन किसानों के  आवेदन की वेरिफिकेशन पेंडिंग है वो अपने एसडीएम को लिखित में दें, ताकि उनका वेरीफिकेशन करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही किसानों के लिए नीतियों और योजनाओं को लागू किया है। प्रदेश के किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। सब्जी की फसलों पर भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपए वार्षिक सीधे खातों में भेजे जा रहे हैं। किसानों की फसलों का बीमा किया जा रहा है। इसके साथ ही अनुदान पर कृषि यंत्रों को मुहैया करवाया जा रहा है।इस मौके पर  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा,  सरपंच संजीव गोल्डी, मार्केट कमेटी सचिव गुरमीत सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments