HomeNationalपूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ, ट्रस्ट...

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ, ट्रस्ट ने लगाई मुहर

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या ने राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर के बाद प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पहली बार पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति की गयी है। सीईओ के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा था। बुधवार को अयोध्या में ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में इन नामों पर मंथन के बाद जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बनने की खबरें हैं।

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर के पहले सीईओ की नियुक्ति के लिए ट्रस्ट को 5585 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से तीन उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए चुना गया, जिसमें जितेंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सीईओ के चयन के लिए बुधवार को ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी कमलनयन दास, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दीनेंद्र दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।मिली जानकारी के अनुसार सीईओ चयन की प्रक्रिया में एआई आधारित स्क्रीनिंग के साथ मैनुअल मूल्यांकन भी किया गया। आवेदनों की जांच के लिए 600 अंकों का मूल्यांकन ढांचा तैयार किया गया था। प्रारंभिक मूल्यांकन में 3,577 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 470 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया।

इसके बाद 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में 108 आवेदकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की गई। अंतिम चरण में 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया और इसके बाद जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगी। राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब मंदिर को मिले चंदे में कथित चोरी को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और एक अन्य पदाधिकारी के इस्तीफे की भी बात सामने आई है। जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति से राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज को और अधिक व्यवस्थित, पेशेवर तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments