HomeNationalपंजाब से तमिलनाडु तक कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी...

पंजाब से तमिलनाडु तक कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी संगठन को देंगे नई दिशा

नई दिल्ली । कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए देशभर में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों और संगठन पदाधिकारियों में व्यापक फेरबदल की रणनीति पर काम कर रहे हैं।सबसे अधिक चर्चा पंजाब कांग्रेस को लेकर है, जहां प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका है। पार्टी की ओर से गठित समिति, जिसमें अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजनलाल जाटव शामिल थे, अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंप चुकी है।

इसके बाद राहुल गांधी ने पंजाब के वरिष्ठ नेताओं से भी अलग-अलग मुलाकात की। आंतरिक सर्वे में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सबसे लोकप्रिय नेताओं में उभरकर सामने आए हैं, जबकि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के भविष्य पर भी मंथन जारी है। विजय इंदर सिंगला, प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी असम, तमिलनाडु, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी नए प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस के करीब 60 सचिवों में भी बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी है। पार्टी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में होने वाले 16 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments