HomePunjab‘गैंगस्टरां ते वार’: दो महीनों में 309 हथियारों समेत 15 हजार से...

‘गैंगस्टरां ते वार’: दो महीनों में 309 हथियारों समेत 15 हजार से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दो महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने मुहिम की शुरुआत से अब तक राज्य भर में 46,915 स्थानों पर छापेमारी कर गैंगस्टरों और उनसे जुड़े अपराधियों सहित 15,683 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 309 हथियार, 929 जिंदा कारतूस, 94 मैगजीन, 132 तेजधार हथियार और 6 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।इसके अलावा, 7831 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 13,132 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 745 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।आज अभियान के 59वें दिन, पुलिस टीमों ने 599 स्थानों पर छापेमारी कर 225 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 59 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और 5 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा कर सकते हैं।इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 384वें दिन भी जारी रखते हुए आज 182 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.1 किलोग्राम हेरोइन, 1717 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 88,603 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 384 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 54,781 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 79 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments