HomeSportगौतम गंभीर ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, बोले एकजुट होकर हर चुनौती...

गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, बोले एकजुट होकर हर चुनौती का सामना करें

            भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे पर गयी भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया है। गंभीर ने कहा है कि हमें एकजुट होकर हर चुनौती का सामना करना है। यह दौरा टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय में भारत के प्रदर्शन में गिरावट आई है जिससे उसके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण गंभीर ही नहीं चयनसमिति के प्रमुख अजीत अगरकर भी निशाने पर हैं। भारतीय टीम को 15 अगस्त से मेजबान श्रीलंका से दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआईI) ने भी एक वीडियो जारी किया है। इसमें गंभीर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहते हैं, हम हर जरूरी चीज पूरी करनी होगी। हम जानते हैं कि हमारे सामने क्या है और हम किसके लिए खेल रहे हैं। हम कड़ी मेहनत कर सकते हैं, अपनी सीमाओं को पार कर सकते हैं और हर जरूरी चीज पूरी कर सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा, 15 तारीख की सुबह, चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी, हम हर उस सवाल और चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे जो हमारे सामने आएगी।

गौरतलब है कि साल 2017 में भारत ने श्रीलंका में आखिरी बार टेस्ट सीरीज खेली थी और 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। हालांकि, पिछले नौ सालों में हालात काफी बदले हैं। अब भारतीय टीम को न केवल विदेशी धरती पर, बल्कि अपने घर पर भी टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ रहा है। इससे गंभीर ही नहीं अगरकर समेत कई बड़े नामों की कुर्सी भी खतरे में मानी जा रही है। ऐसे में यह सीरीज भारत के लिए करो या मरो की स्थिति लेकर आई है।टीम इंडिया श्रीलंका पहुंचने के साथ ही अभ्यास में लग गयी है।

सात अगस्त से एकमात्र प्रैक्टिस मैच भी खेला जाना है, जो मौजूदा हालात में बेहद अहम माना जा रहा है।भारतीय टीम बीते सालों में स्पिन के खिलाफ जिस तरह संघर्ष करती दिखी है, उस लिहाज से यह अभ्यास मैच अहम होगा। इससे खिलाड़ियों को लय में आने का अवसर मिेलेगा। इसी कारण कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे कई प्रमुख बल्लेबाजों ने श्रीलंका आने से पहले ही स्पिन के खिलाफ विशेष अभ्यास शुरू कर दिया था।गंभीर ने टीम बैठक में नए खिलाड़ियों सारांश जैन और आकिब नबी के साथ-साथ नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, दोस्तों, सभी का स्वागत है।

हमारी टीम में कुछ नए खिलाड़ी आए हैं। सबसे पहले सारांश, बधाई हो, यहां तक ​​पहुंचने के लिए तुमने बहुत मेहनत की है। गंभीर ने आगे कहा, मैं आकिब को भी बधाई देना चाहता हूं, तुम्हारा पिछला सत्र शानदार रहा और तुमने जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी जिताई, जो एक बड़ी उपलब्धि है। आखिर में गंभीर ने सुभादीप घोष का भी स्वागत करते हुए कहा कि, उन्होंने कई सालों तक कई टीमों के साथ काम किया है। मुझे भरोसा है कि उनका जुनून और प्रतिबद्धात इस टीम को आगे ले जाएगी। अब देखना होगा कि भारतीय टीम इस दौरे में कितनी सफल रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments