HomeNationalसोना हुआ महंगा, चांदी फिर 2.5 लाख रुपए प्र‎ति ‎किलो

सोना हुआ महंगा, चांदी फिर 2.5 लाख रुपए प्र‎ति ‎किलो

नई दिल्‍ली । सोने और चांदी के भाव में शुक्रवार को शुरुआत में सुबह के कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुओं ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। खबर लिखे जाने तक सोने के वायदा भाव 1,53,200 रुपए के करीब और चांदी के भाव 2,49,650 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे थे, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार कामेक्स पर भी समान सकारात्मक रुझान दिखा, जिससे निवेशकों के बीच उत्साह का माहौल है।एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 149 रुपए की तेजी के साथ 1,53,301 प्रति दस ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,53,152 रुपए था।

खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 59 रुपए की बढ़त के साथ 1,53,211 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,53,301 रुपए का उच्च और 1,53,050 रुपए का निचला स्तर छुआ। उल्लेखनीय है कि इस साल सोने ने 1,80,779 रुपए प्रति दस ग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर दर्ज किया था। वहीं एमसीएक्स पर चांदी के मई कॉन्ट्रैक्ट ने भी तेज शुरुआत की। यह 1,373 रुपए की मजबूत बढ़त के साथ 2,50,001 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,48,628 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,062 रुपए की तेजी के साथ 2,49,680 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

दिन के कारोबार में इसने 2,50,086 रुपए का उच्चतम और 2,49,532 रुपए का निम्नतम स्तर दर्ज किया। चांदी ने इस साल 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 4,811.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक 7.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,815.80 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इसका पिछला बंद भाव 4,808.30 डॉलर था। वहीं चांदी 78.66 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 0.32 डॉलर की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। कॉमेक्स पर सोने ने इस साल 5,586.20 डॉलर और चांदी ने 121.79 डॉलर का सर्वोच्च स्तर छुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments