HomePunjabपंजाब के राज्यपाल द्वारा लोगों को जनमाष्टमी की बधाई

पंजाब के राज्यपाल द्वारा लोगों को जनमाष्टमी की बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया ने जनमाष्टमी के पावन अवसर पर पंजाब एवं चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उपदेश कल्याण और सद्गुण के संदेश से परिपूर्ण हैं।

उन्होंने ‘निष्काम कर्म’ की अवधारणा का प्रचार किया और धर्म के मार्ग से परम सत्य की प्राप्ति हेतु जन-जन को प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि जनमाष्टमी का यह पावन त्योहार हम सभी को जीवन में सद्गुण अपनाने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करे। उन्होंने आगे कहा कि आइए, हम इस पावन त्योहार को श्रद्धा एवं एकता के साथ मनाएँ और विचार, वचन तथा कर्म में धर्म के मूल्यों को आत्मसात करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments