देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व सीएम हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की। पत्र और इस तस्वीर के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं आगामी चुनावों में भी इसका प्रभाव पड़ने की संभवाना जताई जा रही है। रावत के ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर ईडी ने छापा मारा था। इस दौरान 32 लाख की नकदी, करीब 200 ग्राम सोना और कीमती घड़ियां बरामद की गई थी, जिसके बाद हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट लिखकर कांग्रेस के सभी सांगठनिक पदों पर से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरीश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पार्टी के सांगठनिक पदों से इस्तीफ की पेशकश का पत्र भेजा। वहीं उसके अगले दिन हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर दी, जहां कांग्रेस एक और केंद्र व प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावार हो रही है वहीं, हरीश रावत ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए दिख रहे हैं। इंटरनेट मीडिया में जारी संदेश में हरीश रावत ने कहा कि वह पीएम मोदी के साथ ही उनके प्रशंसकों को भी बधाई देते हैं। वह ईश्वर से उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हैं।



