Lifestyle News : महिलाओं के लिए गर्मियों के मौसम में बालों की देखभाल करना आसान नहीं होता है पर कुछ उपाय अपनाकर आप ऐसा कर सकती हैं। गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा के कारण बालों का रूखा, बेजान और कमजोर होना आम समस्या हो जाती है। सनबर्न होने से बाल झड़ने लगते हैं जो बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाने की जरूरत है। गर्मियों में हेयर ट्रीटमेंट्स से दूरी बनानी चाहिए। स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर, पर्मिंग और केरेटिन जैसे ट्रीटमेंट्स बालो को कमजोर बनाते है।
गर्मियों में बालों को हेल्दी रखने के लिए धूप से बचाना जरूरी है। धूप में निकलते समय बालों स्कार्फ, गमछा या टोपी का इस्तेमाल करके उसे बचा सकते हैं। इससे सूरज की हानिकारक किरणों से बालों का बचाव होता है और डैमेज होने रोका जा सकता है। इससे बचने के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूरी है। इससे बाल लंबे समय तक हाइड्रेट रहते हैं और साथ ही कंडीशनर से हेयर फॉल का खतरा भी कम होता है।
हेयर फॉल और ड्राईनेस की समस्या से राहत पाने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। नेचुरल हेयर मास्क से बालों में नमी मिलती है। वहीं ड्राई बाल वालों के लिए नारियल तेल और शहद वाला हेयर मास्क बहुत ही कारगर साबित होता है। वहीं ऑयली स्कैल्प वाले एलोवेरा जेल में नींबू का रस और गुलाब जल का इस्तेमाल करना भी अच्छा माना जाता है। इसके साथ आपको पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिए जो आपके बालों के साथ त्वचा के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा



