HomeNationalबैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? -...

बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? – PM मोदी ने कसा तंज

नई दिल्ली । चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच जारी सियासी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान बैलेट पेपर से हुआ, तो कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए चार राज्यों में हुए चुनावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, कि इन राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चुनाव हुए और मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया गया। इसके बाद उन्होंने सवाल किया, ‘अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’दिए गए विवरण के अनुसार, इन चुनावों में कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही। प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी को चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में राजनीतिक पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

वोट चोरी के आरोपों के बीच सियासी वार – कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। पार्टी की ओर से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर भी चिंता जताई जाती रही है। इसी पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री ने बैलेट पेपर से हुए विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए विपक्ष की दलीलों पर सवाल उठाया। मोदी की टिप्पणी से चुनाव प्रक्रिया और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments