आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्योगपति, हार्डवेयर का व्यापारी, किराना, कपड़ा व्यापारी, क्राकरी एवं फलों का व्यापारी, रसायन वस्तु का व्यापारी होगा।
मेष राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, मनोबल बनायें रखें, विचार हीनता से बचे रहें।
वृष राशि – भाग्य का सितारा प्रबल होगा, इष्ट मित्र सहयोग करेंगे, माता-पिता से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि – इष्ट मित्रों से परेशानी, अशांति दैनिक कार्यगति बनी रहेगी, ध्यान दें।
कर्क राशि – मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि होगी, कृषि के कार्य बनेंगे, दैनिक कार्य में वृद्धि हो।
सिंह राशि – कार्यगति अनुकूल हो, सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि तथा प्रतिष्ठा बनेगी।
कन्या राशि – कुटुम्ब की परेशानी, चिन्ता व व्याग्रता, मानसिक उद्विघ्नता से बने रहे।
तुल राशि – धन हानि, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैन, व्यर्थ भ्रमण तथा विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक हो, अधिकारियों का समर्थन फलप्रद अवश्य ही होगा, ध्यान दें।
धनु राशि – कार्य कुशलता से संतोष की प्राप्ति होगी, दैनिक समृद्धि के साधन जुटाएं।
मकर राशि – दैनिक कार्यगति वृत्तियों में सुधार, योजनाएं फलीभूत होंगी, रुके कार्य होंगे।
कुंभ राशि – विशेष कार्य स्थिगित रखें, मानसिक विभ्रम, उद्विघ्नता अवश्य बने।
मीन राशि – कार्य विफलता, प्रयास करने पर सफलता मिले, कार्य रुकेंगे, ध्यान दें।



