आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा उत्तम वृत्ति वाला, योगी, जोगी, भोगी, शिक्षक शिक्षाविद् तथा शासक, प्रशासक वक्ता, अधिवक्ता तथा पार्टी संगठक अवश्य ही होगा।
मेष- इष्टमित्र सुख वर्धक होगे, भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे।
वृष- मनोवृत्ति संवेदनशील बने, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, कार्य पर ध्यान अवश्य रखे।
मिथुन- आशानुकूल सफलता का हर्ष, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि, बिगड़े कार्य अवश्य बन जायेगे।
कर्क- मन अशांत, तनाव, उपद्रव, मानसिक बेचैनी तथा व्यर्थ धन का व्यय होगा, कार्य रुकेंगे।
सिंह- क्लेश, अशांति, उपद्रव, मानसिक बेचैनी, कार्य रुकेगे तथा व्यय अवश्य होगा।
कन्या- किसी के शुभ कार्य में समय बीते, आशानुकूल सफलता का हर्ष, रुके कार्य बनेंगे।
तुला- स्थिति पर नियंत्रण रखें, कार्य व्यवसाय, क्षमता में वृद्धि होगी, रुके कार्य बनेंगे।
वृश्चिक- तनाव, क्लेश, अशांति, अर्थ लाभ, कार्य सिद्ध एवं प्रयोजन से सुख अवश्य ही होगा।
धनु- कुटुम्ब में सुख, ऐश्वर्य, कार्य योजना फलीभूत अवश्य होगी, सफलता को साधन जुटाये।
मकर- मानसिक विभ्रम, उद्विघ्नता, धन का व्यय, रुके कार्य बने तथा कार्य कष्ट अवश्य ही होगा।
कुंभ- आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े कार्य बनेंगे, परिवार में सुख शांति अवश्य ही बनेगी।
मीन- अधिकारियों के मेल मिलाप से लाभ अवश्य होगा तथा स्त्री वर्ग से प्रसन्नता रहेगी।



