HomeNationalहिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल बहा, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट,चंबा...

हिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल बहा, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट,चंबा में संपर्क टूटा

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार सुबह हुए लैंडस्लाइड ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल मलबे की चपेट में आकर रवि नदी में समा गया। यह पुल निर्माणाधीन था और इसके टूटने से क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है।
देशभर के मौसम के मिजाज की बात करें तो यह तेजी से बदल रहा है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के कारण 20 से अधिक राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन गई है। लगातार दो मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तर और मध्य भारत में मौसम अस्थिर हो गया है।पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर साफ दिख रहा है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में बर्फबारी हुई है। विशेष रूप से केदारनाथ मंदिर में लगातार तीन दिनों से बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है और तीर्थयात्रा की तैयारियों पर भी असर पड़ सकता है।

बदलते मौसम के मिजाज के बीच मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 34 जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में भी बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। बीते 72 घंटों में राज्य के 43 जिलों में बारिश और 10 शहरों में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। राजस्थान के 17 जिलों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जहां 20 से 50 मिमी तक बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का असर रहेगा। कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह अस्थिर दौर जारी रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments