HomeNationalदेश के 20 राज्यों में मॉनसून सक्रिय, झमाझम बारिश का अलर्ट

देश के 20 राज्यों में मॉनसून सक्रिय, झमाझम बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। यूपी,एमपी,बिहार जैसे करीब 20 राज्यों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन में ही दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के बाकी हिस्सों को कवर करता हुआ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को तर करने लगेगा। फिलहाल मौसम विभाग ने 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यो में 40 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। अगले तीन से चार दिन लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सप्ताह पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, पश्चिमी तट और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।27 से 29 जून के बीच सिक्किम में मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ फतेहपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, बांदा, आगरा मथुरा, अलीगढ़ , मेरठ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 27 और 28 जून को बारिश के आसार नहीं हैं। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बौछार पड़ सकती है। हालांकि इससे तापमान से ज्यादा राहत मिलने वाली नहीं है। 30 जून के बाद यूपी में बारिश की तेज गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 26 जून को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं ज्यादातर हिस्से में तेज धूप खुली रहेगी। दक्षिण पूर्व और दक्षिण मध्य बिहार में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड में अगले दो दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा।

29 जून से यहां बारिश शुरू हो सकती है। पूर्वी राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले 5 से 7 दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने और अधिक सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिन के दौरान राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस अवधि में राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून से नौ जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी सप्ताह के दौरान राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में वर्षा गतिविधियां सामान्य से कम रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments