HomeNationalमहाराष्ट्र पहुंचा मॉनसून, अब यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में होगी बारिश

महाराष्ट्र पहुंचा मॉनसून, अब यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली। बीते 4 जून को केरल तट से टकराने वाला मॉनसून 48 घंटे के अंदर ही सात राज्यों तक पहुंच गया है। यह केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेशष महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम में छा चुका है। शनिवार को मॉनसून मणिपुर और मिजोरम में दस्तक दे चुका है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गोवा में भी मॉनसून का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर 7 से 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। बता दें कि इस बार मॉनसून तीन दिन की दैरी से पहुंचा है। आम तौर पर यह 1 जून को ही केरल तट से टकराता था। पिछले साल मॉनसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था और इसके बाद 29 जून तक पूरे देश को कवर कर चुका था।

यूपी, बिहार का मौसम – मौसम विभाग के मुताबिक 7 जून को कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इनमें मऊ, आजमगढ़. जौनपुर, देवरिया, वाराणसी, संत कबीरनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, कौशांबी, अमेठी. अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पूर्वी यूपी के कई जिलों में 10 से 12 जून के दौरान भी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में 12 जून तक लू का अलर्ट जारी कया गया है। बिहार के कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास, सारण, वैशाली, पटना, शेखपुरा, जमुई, नलंदा, गया और लखीसराय में 7 जून को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बांका और भागलपुर में भारी बारिश हो सकती है। 9 से 10 जून के बीच भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

दिल्ली में आज हो सकती है झमाझम बारिश – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान औसत से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 07 जून को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मॉनसून अगले 2 से 5 दिन में महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों को कवर कर सकता है।

16 राज्यों में बारिश का अलर्ट – मौसम विभाग ने 7 जून को 16 राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेशष झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान निकोबार, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम में तूफानी बारिश हो सीकत है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है।

यहां है लू का अलर्ट – एक तरफ मॉनसून झमाझम बारिश करवा रहा है तो दूसरी तरफ उत्तर के राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्त प्रदेश और ओडिशा के बड़े भाग में 8 से 12 जून तक लू चल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments