HomeNationalमहाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ने दी दस्तक

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ने दी दस्तक

मुंबई : समूचे विश्व में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का खतरा अभी टला नहीं है। पहले जेएन.1 वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी थी अब कोरोना के नए वेरिएंट फिर बढ़ने लगे हैं। अभी केपी.2 वेरिएंट भारत समेत विश्व भर में फ़ैल रहा है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में केपी.2 वेरिएंट फैलने लगा है। आलम यह है कि अबतक 91 मरीज मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार देशभर में कोरोना का यह नया वेरिएंट फ़ैल रहा है। राज्य में भी यह वेरिएंट फैलने लगा है।

पुणे में केपी.2 वेरिएंट के 51 मरीज और ठाणे में 20 मरीज मिले हैं। इस नए वेरिएंट का पहला मरीज इस साल जनवरी महीने में अमेरिका में मिला था. बताया जा रहा है कि मार्च और अप्रैल महीने में इस नए वेरिएंट के मरीज महाराष्ट्र में सामने आये हैं। मगर अच्छी बात ये है कि मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने अथवा इससे मौत होने के प्रमाण काफी कम हैं. पुणे और ठाणे को छोड़कर 7 नए मरीज अमरावती तथा औरंगाबाद में मिले हैं। इसके अलावा सोलापुर में 2 एवं अहमदनगर, नाशिक, लातुर तथा सांगली में 1-1 मरीज मिला है। वहीं नवी मुंबई में भी 1 मरीज मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments