HomeNationalलोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते आगे नहीं बढ़ सकी। सुबह 11 बजे प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। लगातार व्यवधान के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सबसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। हालांकि, इसके तुरंत बाद विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन में सामान्य कामकाज संभव नहीं हो सका।

लोकसभा में बुधवार को लगातार दूसरे दिन पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा जारी रहेगी। इस विधेयक पर मंगलवार को करीब आठ घंटे तक विस्तृत बहस हुई थी। माना जा रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज इस विधेयक पर अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए सरकार को घेर सकते हैं। संसद के आज के विधायी एजेंडे में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 सदन में पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने से संबंधित संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और प्रतिवेदन भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments