HomeNationalदेशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोग परेशान: बंगाल में रेड...

देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोग परेशान: बंगाल में रेड तो कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार तक जा रहा है। लू को लेकर भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) (आईएमडी) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि बिहार और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कई दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार गर्म और उमस भरे मौसम के कारण बंगाल और ओडिशा में दिन के अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है। वहीं लू के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि ओडिशा में भी लू से बिगड़ते हालातों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई ऐसे स्थान हैं, जिनका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ में शनिवार को पश्चिम बंगाल का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, मेदिनीपुर का 43.5, बांकुड़ा का 43.2, बैरकपुर का 43.2, बर्धमान का 43, आसनसोल का 42.5, पुरुलिया का 42.7 और श्रीनिकेतन का 42 डिग्री सेल्सियस हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments