HomeNationalPM मोदी ने डॉक्टर और सीए को बताया विकास और स्वास्थ्य के...

PM मोदी ने डॉक्टर और सीए को बताया विकास और स्वास्थ्य के दो मजबूत स्तंभ

नई दिल्ली। आज 1 जुलाई को देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) दिवस मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़े इन दो अहम क्षेत्रों के विशेषज्ञों को इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डॉक्टरों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उनका सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव हुए हैं। ये देश के विकास और स्वास्थ्य के दो मजबूत स्तंभ हैं।प्रधानमंत्री के अनुसार, देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से अधिक हो चुकी है, जबकि एमबीबीएस और पीजी मेडिकल सीटों में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इससे चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर बने हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में डॉक्टर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, मेडिकल रिसर्च और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सीए समुदाय को भारत की आर्थिक प्रगति का भरोसेमंद सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय पारदर्शिता, उद्यमिता को बढ़ावा देने और निवेशकों का विश्वास मजबूत करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उनके प्रयासों से देश में बेहतर कारोबारी माहौल तैयार हो रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स वित्तीय अनुशासन और कानूनी अनुपालन सुनिश्चित कर देश की आर्थिक प्रगति को गति देते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें वित्तीय ईमानदारी का आधार स्तंभ बताया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सीए की पेशेवर दक्षता और निष्ठा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्टार्टअप्स और एमएसएमई को सशक्त बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सीए समुदाय के योगदान की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments