HomeHaryanaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर, पश्चिम बंगाल में भाजपा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत तय – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल हो रहे घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये घटनाएं हताशा में रही है।  विज आज पानीपत में मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल में आज हो रहे मतदान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि पहले भी देश में जहां-जहां चुनाव हुए जैसे कि हरियाणा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र में चुनाव हुए हैं वहां पर भाजपा जीती है और अब भी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी घटनाएं हो रही है वह हताशा में हो रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोलकाता के लोग निर्भय होकर मतदान कर रहे हैं और इससे पहले निर्भीक होकर मतदान करते थे और यही कारण है कि अब बहुत ज्यादा मतदान हो रहा है।
पुलिस और अधिकारियों के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां का जो क्रिमिनल कल्चर है वह बहुत पुराना है और कई सरकारों के समय का है लेकिन हमारे नेताओं ने कई मंचों से कहा है कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में रात के 2:00 बजे भी कोई भी महिला सुरक्षित आ – जा सकेगी। राघव चड्ढा के भाजपा ज्वाइन करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके आने का लाभ होगा और राघव चड्ढा जी अकेले नहीं आए हैं, उनके साथ सात राज्यसभा सांसद भी इकट्ठे होकर आए हैं और आम आदमी पार्टी की गठरी फोड़ कर आए हैं।
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जो कुछ भी आज तक बोलती रही या दिखाती रही, और अन्ना हजारे के आंदोलन से मिले समर्थन को चुरा कर यह आम आदमी पार्टी बनी थी और भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर बनी थी लेकिन अब उनके सांसद ही कह रहे हैं कि अपने मुद्दे से आप पार्टी वाले हट चुके हैं तथा यह पार्टी अपने मुद्दे से दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन सभी सांसदों की सदस्यता को राज्यसभा के अध्यक्ष ने मान्यता दे दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments