HomePunjabपंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए...

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए

चंडीगढ़-पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध करवाए हैं। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनने में सहायता प्रदान करना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग को तरक्की के समान अवसर प्रदान करने के लिए परिणामोन्मुखी कल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों को ऐसे अवसर प्रदान करना भी है, जिनसे वे अपने परिवारों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकें।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसी योजनाएं लाभार्थियों के सपनों को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी सहायक सिद्ध हो रही हैं।

वित्तीय सहायता के माध्यम से लोगों को अपने कौशल को रोजगार और आय के साधन में बदलने का अवसर मिल रहा है।डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा सकेगा तथा खुशहाल और आत्मनिर्भर रंगला पंजाब के निर्माण के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments