HomePunjabपंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा श्री कृष्ण जन्म अष्टमी...

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएँ

चंडीगढ़-पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के पावन अवसर पर सभी पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।स्पीकर संधवां ने कहा कि भगवान कृष्ण के अवतार धारण करने को समर्पित यह पवित्र त्योहार देश भर में बड़ी श्रद्धा और भावना के साथ मनाया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान कृष्ण का प्रकट होना धर्म और सत्य की शाश्वत विजय का प्रतीक है, जो मानवता को बुराई पर अच्छाई की जीत का स्पष्ट संदेश देता है।स्पीकर ने लोगों से भगवान कृष्ण द्वारा दिखाए गए धार्मिकता, प्रेम और करुणा के मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

उन्होंने सभी से आपस में प्रेम से रहने, शांति और भाईचारे वाला सदाचारी जीवन जीने की भी अपील की।इस पवित्र दिन की आध्यात्मिक महत्ता पर विचार करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि भगवान कृष्ण की शिक्षाएँ हर किसी को अपने भीतर दिव्य प्रकाश को अनुभव करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि सच्चा आध्यात्मिक संबंध केवल सच्ची श्रद्धा और पूजा के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।स्पीकर ने कहा, ”यह पवित्र दिन हमें उस अकाल पुरख का निरंतर स्मरण करने और उसकी याद में अपना जीवन बिताने के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने यह भी कहा कि हमें सदैव नेक इरादे रखने चाहिए और कभी भी किसी के प्रति नफरत, ईर्ष्या या बुरी भावना नहीं रखनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments