HomeNationalपीएम मोदी को जन्मदिन पर शाह, राजनाथ और बिरला ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी को जन्मदिन पर शाह, राजनाथ और बिरला ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। इन नेताओं ने अपने शुभकामना संदेशों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक पटल पर बढ़ती पहचान, डिजिटल प्रगति और जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनके 25 वर्षों से अधिक के सार्वजनिक जीवन को लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और कमजोर वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम, सुशासन और जनसेवा को केंद्र में रखने वाले प्रशासन की तारीफ की। गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए उनके जीवन को तप और अटूट संकल्प की गाथा कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें विकसित भारत के संकल्पकर्ता और युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नया भारत वैश्विक मंच पर अपनी दृढ़ता स्थापित कर रहा है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का शिल्पकार बताया।

खरगे ने की पीएम के दीर्घायु होने की कामना की – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। भाजपा ने उनके जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है जिसके तहत जनभागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments