HomeNationalपीएम मोदी से शरद पवार-सुले की मुलाकात.....सत्ता गलियारे में चर्चा गर्म

पीएम मोदी से शरद पवार-सुले की मुलाकात…..सत्ता गलियारे में चर्चा गर्म

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट परीक्षा में धांधली को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और उनकी बेटी, सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।यह मुलाकात तब हुई है जब एक दिन पहले शरद और सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पहुंचकर सीजेपी और छात्रों के आंदोलन में शामिल हुए थे। उन्होंने आंदोलन को अपना खुला समर्थन दिया था और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा भी की थी।

संसद सत्र के दौरान हुई उच्च स्तरीय मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है, हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी और पवार-सुले के बीच हुई बातचीत के विषय में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।बता दें कि सीजेपी का यह आंदोलन, जो 20 जून से लगातार जारी है, प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली की जवाबदेही, शिक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। संगठन ने 20 जुलाई को संसद मार्च का प्रयास किया, जिसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने बीएनएसएस की धारा-163 लागू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments