भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी है।शेफाली ने अपनी ही साथी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा, मंधाना के नाम इस प्रारुप में 100 छक्के थे। एशियाई खेलों में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी आक्रामक पारी के दौरान छठा छक्का लगाते ही शेफाली ने यह उपलब्धि हासिल की और अब उनके नाम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 104 छक्के दर्ज हो गए हैं। इस कीर्तिमान के साथ, शेफाली वर्मा भारत के लिए इस प्रारुप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
वही मंधाना 100 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 92 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ऋचा घोष के नाम 49 और जेमिमा रोड्रिग्स के नाम 27 छक्के हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाली बल्लेबाजों की सूची में भी शेफाली अब चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सूची में संयुक्त रूप से 134-134 छक्कों के साथ वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन नंबर एक पर कायम हैं। वहीं श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू 120 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।



