HomeNationalआसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, पैरोल बढ़ाने से किया इनकार

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, पैरोल बढ़ाने से किया इनकार

नई दिल्ली। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने चिकित्सा आधार पर उनकी पैरोल बढ़ाने की मांग खारिज कर दी। आसाराम के वकील ने दलील दी थी कि वह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें उपचार के लिए अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। हालांकि, अदालत ने पैरोल बढ़ाने से इनकार करते हुए राजस्थान सरकार को उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने का निर्देश दिया।आसाराम को पैरोल की अवधि समाप्त होने पर निर्धारित समय तक जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करना है।

जानकारी अनुसार, उनकी 20 दिन की पैरोल 27 अक्टूबर को शाम पांच बजे समाप्त हो रही है, ऐसे में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चिकित्सा आधार पर पैरोल की अवधि बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद आसाराम मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे थे। वहां उनके पंचकर्म उपचार की योजना थी। इसी दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके वकील ने इसी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का हवाला देते हुए पैरोल बढ़ाने की मांग की थी।सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से इनकार करने के साथ राजस्थान सरकार को निर्देश दिया कि आसाराम की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखा जाए। इस तरह अदालत ने चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की बात कही, लेकिन जेल से बाहर रहने की अवधि बढ़ाने की अनुमति नहीं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments