HomeHealth & Fitnessऐसे गायब होंगे मुंहासे

ऐसे गायब होंगे मुंहासे

Health News : हर कोई यही चाहता है कि उसका चेहरा बेदाग हो लेकिन अक्सर उनके इरादों पर मुंहासे पानी फेर देते हैं। इनसे राहत पाने के लिए लोग न जाने कितने चीजों को भी चेहरे पर लगाते हैं पर उन्हें लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में ये जादुई फेस पैक आपकी मदद कर सकता है।खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा धनिया चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण चेहरे को मुंहासों और झुर्रियों जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इस प्रकार बनायें धनिए का फेस पैक।

बनाने की विधि-इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहने धनिए को अच्छी तरह से साफ कर लें। अब इसे पीसकर इसमें बेसन या शहद मिलाए। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। ध्यान रहे कि मास्क को लगाते समय चेहरे के संवेदनशील हिस्सों से बचाकर लगाए। इस मास्क को चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगाए। अब चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को कम से कम हफ्ते में 2 बार जरूर लगाए। धीरे -धीरे आप देखेंगे कि मुंहासे खत्म होने लगेंगे।
22 सितंबर ईएमएस फीचर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments