Lifestyle News : बरसात के मौसम में महिलाओं को स्किन और बालों का विशेष ध्यान रखना होता है। हवा में नमी बढ़ने से स्किन ऑयली और चिपचिपी हो जाती है, वहीं बालों में डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने ब्यूटी रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करें, ताकि इस मौसम में भी हमारा ग्लो बना रहे और बाल स्वस्थ नजर आएं।
अगर आप भी बारिश में अपनी खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं तो कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनायें।बरसात के मौसम में चेहरे पर धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया जल्दी जम जाते हैं। दिन में दो बार फेसवॉश से चेहरा धोना जरूरी है। स्किन को हल्के तौलिए से साफ और सूखा रखें। इससे पिंपल्स और इंफेक्शन से बचा जा सकता है।
वाटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगायें – मानसून में स्किन बहुत ज्यादा ऑयली हो जाती है, इसलिए हेवी क्रीम न लगाएं। इसकी जगह जेल बेस्ड या वाटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाये। इससे स्किन नमी भी बनाए रखेगी और चिपचिपाहट से भी बचेगी। एलोवेरा जेल एक अच्छा होता है।बारिश में गीले बाल जल्दी टूटते और डैमेज होते हैं। बाल भीग जाएं तो जल्दी से धोकर सुखा लें। हफ्ते में दो बार माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। स्कैल्प को साफ रखना बहुत जरूरी है ताकि डैंड्रफ न हो।
हेवी मेकअप से बचें – मानसून में पसीना और नमी ज्यादा होती है जिससे हेवी मेकअप बह सकता है। वाटरप्रूफ और लाइट मेकअप का ही इस्तेमाल करें। ज्यादा क्रीम या फाउंडेशन लगाने से स्किन ब्लॉक हो सकती है।
सही डाइट और हाइड्रेशन रखें – ब्यूटी सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी आती है। बारिश में हल्का और पौष्टिक खाना खाएं. दिन भर भरपूर पानी पिएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे।



