HomeNationalदर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, 3 युवकों की मौत

दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, 3 युवकों की मौत

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और शव सडक़ और खेत में बिखर गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक नशे में गाड़ी चला रहा था।

मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा खिचिया गांव के पास हुआ। पेड़ से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पृथ्वी राज, मोहनलाल और बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि घनश्याम और गोविंद राम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि गाड़ी सवार सभी सदस्य एक ही परिवार के थे। इनमें पृथ्वी राज गाड़ी चला रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments