करनाल : करनाल में नमस्ते चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। मृतकों की पहचान नगला चौक करनाल निवासी कमल (20) और रसूलपुर कलां गांव निवासी अंकित राणा (19) के रूप में हुई है।
दोनों युवक सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि नमस्ते चौक के पास यह हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मारी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



