HomePunjabविजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो को 33,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में...

विजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो को 33,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला एस.बी.एस. नगर की तहसील बलाचौर, सर्कल काठगढ़ में तैनात कानूनगो रमन कुमार को 33,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी एस.बी.एस. नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि माननीय अदालत ने शिकायतकर्ता की जमीन की निशानदेही के आदेश दिए थे और यह कार्य आरोपी रमन कुमार को सौंपा गया था। शिकायतकर्ता के काम को जटिल बताते हुए आरोपी ने उससे 80,000 रुपये रिश्वत की मांग की। इसमें से उसने शिकायतकर्ता से 33,000 रुपये (15,000 रुपये नकद और 18,000 रुपये ऑनलाइन/क्यूआर कोड के माध्यम से) रिश्वत के रूप में प्राप्त किए।

रिश्वत लेने के संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग, ऑनलाइन लेन-देन के विवरण सहित अन्य संबंधित साक्ष्य भी उपलब्ध हैं।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments