HomeLifestyleआप बिना किसी डिग्री के इन क्षेत्रों में कर सकते हैं मोटी...

आप बिना किसी डिग्री के इन क्षेत्रों में कर सकते हैं मोटी कमाई

Lifestyle News : आज के डिजिटल युग में कई ऐसे करियर विकल्प हैं, जहां सिर्फ आपके टैलेंट, स्किल और मेहनत से लाखों रुपए कमा सकते हैं। वह भी बिना किसी डिग्री के। इनमें खास बात यह है कि ये सिर्फ नौकरियां नहीं बल्कि फ्रीलांसिंग या अपना काम करने का भी मौका देती हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में कंपनियां सिर्फ कौशल के आधार पर लोगों की हायरिंग करती हैं। ऐसे क्षेत्र हैं।

डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट – बता दें कि यह एक ऐसी फील्ड है, जहां पर डिग्री से ज्यादा अनुभव और कौशल को अहमियत दी जाती है। अगर आप एसईओ, कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग आदि में सक्षम हैं, तो आप आसानी से 50,000 से 1 लाख रुपए या फिर इससे भी ज्यादा कमा सकते हैं। इसके लिए कई यूट्यूब ट्यूटोरियल्स और ऑनलाइन कोर्सेज भी मौजूद हैं। जहां से आप स्किल्स सीख सकते हैं। इस फील्ड में फ्रीलांस या जॉब दोनों ही विकल्प हैं।

फोटोग्राफर/वीडियोग्राफर – अगर आपको वीडियो और फोटोग्राफी करना पसंद है, तो आप कॅरियर के रूप से यह पेशा अपना सकते हैं। इस काम के लिए डिग्री की जरूरत नहीं होती है, बस आपकी सही टेक्निकल नॉलेज और क्रिएटिव सोच जरूरी होती है। इवेंट, शादी, फैशन और प्रोडक्ट फोटोग्राफी जैसी फील्ड में लोग लाखों में कमाते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं, तो अपनी प्रोफाइल बनाकर क्लाइंट्स को खोज सकते हैं।

यूट्यूबर/कंटेंट क्रिएटर – आज के समय में यू टयूब एक बड़ा कॅरियर विकल्प बन गया है। अगर आपके पास किसी विषय की अच्छी जानकारी है, तो आप शिक्षा, मनोरंजन, खाना और व्लॉगिंग आदि कर सकते हैं। इसके लिए किसी डिग्री की भी जरूरत नहीं होती है। वहीं सफल यूट्यूबर हर महीने लाखों रुपए कमाते हैं। इसके लिए आपको थंबनेल, वीडियो एडिटिंग और ट्रेंड्स की समझ होनी चाहिए।

ऐप डेवलपर/प्रोग्रामर – अगर आपको भी कोडिंग और ऐप बनाने का शौक है, तो आप सेल्फ ट्रेनिंग से एक सफल ऐप डेवलपर बन सकते हैं। आज के समय में कई ऐसे बड़े प्रोग्रामर हैं, जिन्होंने कॉलेज पढ़ाई पूरी नहीं की, लेकिन अपने कौशल की सहायता से लाखों की कमाई कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments