HomeNationalPM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का...

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन

हरदोई। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के हरदोई में यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। पीएम ने सपा और कांग्रेस को विकास और नारी विरोधी बताया। बीते दिनों एक बार फिर देश ने इनका नारी विरोधी चेहरा देखा है। इन लोगों ने नारी शक्ति वंदन संशोधन के खिलाफ वोट किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में चल रही दूसरे चरण की वोटिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो खबरें आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। ऐसी वोटिंग दशकों में नहीं देखी। इससे पहले पीएम ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ लगाया। सीएम योगी के साथ एक्सप्रेस-वे पर पैदल भी चले। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी 6 घंटे में पूरी होगी। अब तक यह दूरी तय करने में 11-12 घंटे लगते थे।

बता दें एक्सप्रेस-वे करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत से पांच साल में बनकर तैयार हुआ है। इस हिसाब से एक किलोमीटर एक्सप्रेस-वे की औसत लागत करीब 62 करोड़ 87 लाख रुपए है। पीएम मोदी ने ही 18 दिसंबर, 2021 को शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे था, जिसकी लंबाई 340 किमी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments